Top Best Hindi Quotes. महापुरुषों का प्रत्येक शब्द अनमोल होता है। महापुरुषो के बोल निढाल व निराश जीवन में चेतन का संचार करते हैं, मुर्दे में भी जान डाल देते हैं। बहुतों के साथ ऐसा हुआ भी है। इस Post में ऐसे ही कुछ Top Best Hindi Quotes को चुना गया है। इन में से न जाने कौन सा शब्द आप की जीवनधारा को बदल कर रख दे।
12 Top Best Hindi Quotes
Quote 1: जब किसी के बारे में लिखो तो यह समझ कर लिखो की वह तुम्हारे सामने बैठा है और तुम से जवाब तलब कर सकता है।
Quote 2: जब कोई आदरणीय व्यक्ति आपके यहाँ आए तो हमें कुछ दूर आगे बढ़ कर उनका स्वागत करना चाहए और जब वे वापस जाने लगे तो हमें कुछ दूर आगे चल कर उन्हें पहुँचाना चाहए।
Quote 3: किसी भी दुसरे के श्रम पर मोटे होने का अधिकार नहीं है। कर्म करना ही प्राणी मात्र का धर्म है।
Quote 4: गुस्सा (क्रोध) करने का मतलब है — आत्मा की शांति खोना, अपने ऊपर काबू खोना, विचार की स्पष्टता खोना, परिस्तिथि की पकड़ खोना और निकटवर्ती लोगों का मान खोना।
Quote 5: शिक्षा तो एक साधनमात्र है। यदि उसके साथ सच्चाई, द्रढ़ता, शान्ति आदि गुणों का सम्मिश्रण नहीं होता तो वह शिक्षा रुखी रहती है और लाभ के बदले कभी कभी हानि भी पहुंचा देती है। शिक्षा का उद्देश पैसा कमाना नहीं, बल्कि अच्छा बनना और देश सेवा करना है। यदि यह उद्देश्य सफल न हो तो शिक्षा पर किये गए खर्च को बेकार समझ सकते हैं।
Quote 6: जीवन सुख दुःख का उतर चढ़ाव है जैसे सुख में डूब जाना बुद्धिमानी नहीं है वैसे ही दुःख में अपने को भूल जाना भी कमजोरी की चरम सीमा है। मनुष्य के सामने एक ध्यय होना चाहए। उसके पाने के मार्ग में जो भी सुख-दुःख आए उनका तिरस्कार करते चलना ही समझदारी है। आंधी में कमजोर पेड़ टूट जाते हैं, मजबूत चट्टान की तरह स्थिर रहते हैं।
Quote 7: मेरे विचार में मनुष्य का मूल्य उसके काम या उसके कथन से नहीं, बल्कि वह जीवन में स्वंय क्या बन रहा है, उसे देख कर आंकना छहिए।
Quote 8: जिस प्रकार दिन के प्रकाश में रत्रि का अंधकार छिपा रहता है, उसी प्रकार सुख के अन्दर दुःख का अस्तित्व विलीन रहता है। उसका विश्वाश था के जिस प्रकार रात्रि का गहनतम अंधकार दिवस के आते ही छंट जाता है, उसी प्रकार दुःख का भी समय समाप्त हो कर सुख परिणत हो जाता है। जिस प्रकार रात्रि का अपना सौन्दर्य और उपयोगता है, उसी प्रकार दुःख की भी है।
Quote 9: यदि विश्व में कोई ऐसा सद्गुण है, जिसके प्रति सदेव हमारा लक्ष्य होनी चाहए तो वह मन की प्रसन्नता है।
Quote 10: अपनी प्रशंसा सुन कर जो वास्तविकता को भूल जाते हैं, वे मुर्ख हैं। अपनी निंदा सुन कर मनुष्य अपने आप को संभालता है और प्रशंसा सुन कर स्वंय को खो देता है, प्रसंसा सुन कर प्रसन्न होना एक बड़ा अवगुण है।
Quote 11: संसार में सबसे बड़े अधिकार सेवा व न्याय से मिलता है।
Quote 12: अगर चिडयों में एकता आजाए तो वह शेर की खाल तक खींच सकती हैं।
शेख सादी / Shekh Saadi
Absarul ,nice thoughts loved it.